फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 Teems Out

दस टीमें ‘आउट’

Thu, 18 Jun 2015 12:31 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में चल रहे डे नाइट इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग में बुधवार को अब तक दस मैच हुए। विजेता टीमों को अगले राउंड में प्रवेश मिल गया। क्वालीफाई राउंड में हुए पांच - पांच ओवरों के मैचों में खूब चौके छक्के लगे। 
विज्ञापन

अपराह्न सिमरा क्रिकेट क्लब व बजरंग क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। सिमरा क्लब ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाए। यह लक्ष्य बजरंग क्रिकेट क्लब ने तीसरे ओवर में ही पा लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ढिकौली क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 49 रन बनाए। विजेता टीम गोल्डन क्रिकेट क्लब ने आखिरी ओवर में 50 रन बनाकर मैच को आठ विकेट से जीत लिया। रॉक स्टार क्रिकेट क्लब ने निर्धारित पांच ओवर में धुआंधार 63 रन बनाए, लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम खाती बाबा क्रिकेट क्लब मात्र 29 रन पर ही ढेर हो गई। वहीं रैंबों क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर तीन विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए। रोमांच से भरे मैच में रक्सा की टीम उनतालीस रन ही बना सकी। वहीं  बुंदेला क्रिकेट क्लब ललितपुर ने पहले बल्लेबाजी कर 46 रन बनाए, जिसे किसान आर्मी क्रिकेट क्लब नहीं बना सकी। वहीं पहले बल्लेबाजी कर हमीरपुर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवर में 38 रन बनाए, जिसे ख्वाजा गरीब नवाज उरई ने चौथे ओवर में ही पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर स्पोर्टिंग क्लब चित्रकूट ने पहले बल्लेबाजी कर चार विकेट के नुकसान 27 रन बनाए। क्रिकेट क्लब झांसी ने तीसरे ओवर में बिना विकेट खोए जीत हासिल कर ली। अछरू माता क्रिकेट क्लब टीकमगढ़ ने पांच विकेट के नुकसान पर 22 रन बनाए, जिसे श्री विनायक क्रिकेट क्लब ने तीसरे ओवर में पा लिया।
आईसीआई टीम ने निर्धारित ओवर में 54 रन बनाए। ध्यानचंद स्टेडियम स्पोर्ट्स क्लब मात्र 23 रन पर आउट हो गई। वहीं किंग्स इलेविन बिक्रमपुरा क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट खोकर 32 रन बनाए। इस लक्ष्य को शिवा क्रिकेट क्लब ने आसानी से पा लिया।

प्रतियोगिता में अंपायर संजय यादव, रमेश चंद्र यादव रहे। कमेंटेटर सुहैल खान, अमरिंदर व स्कोरर रोहित श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर आईजीसीएल के चेयरमैन डा. अनुराग भदौरिया, अशोक सेन पाली, अरुण राय, हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed