फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 jun tak le school me dhakle

आरटीई: अब 10 जून तक दाखिले को कर सकेंगे आवेदन

Wed, 05 May 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
10 jun tak le school me dhakle
झांसी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश देने के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया में शासन ने बदलाव कर दिया है। दूसरे चरण के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया में अब अभिभावक 10 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इसके चलते अधिक बच्चों को आवेदन करने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

महानगर के निजी स्कूलों में महंगी फ ीस और अन्य सुविधाओं के चलते गरीब बच्चों को यहां दाखिला नहीं मिल पाता है। सरकार ने निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को शिक्षा हासिल कराने के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत व्यवस्था की है। जिसके तहत निजी स्कूलों को 25 फ ीसदी सीटों को गरीब बच्चों के लिए रखना पड़ता है। पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया में जिले में 832 बच्चों का लॉटरी के जरिए चयन कर आवंटन पत्र वितरित कर दिए गए। इसके साथ ही दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया छह अप्रैल से शुरू कर दी गई। जिसमें जिसमें 23 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता था। विभाग को पांच मई तक प्रक्रिया कर बच्चों को प्रवेश दिलवाना था। कोरोना संक्रमण के चलते साइबर कैफे और अन्य सीएससी और जनसेवा केंद्र बंद होने के चलते शासन ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 जून कर दिया है। इसे लेकर महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को निर्देश भेजे हैं। बीएसए आवेदनों को सत्यापन कर 13 जून तक लॉक करेंगे और 15 जून को लॉटरी निकलेगी। आवेदन तिथि बढ़ने के बाद अधिकतम बच्चों को प्रवेश मिल सक ेगा। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि आरटीई के आवेदन की अंतिम तिथि को 10 जून तक कर दिया गया है। अभिभावक इसमें आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed