{"_id":"585c2e844f1c1ba107e3a5c0","slug":"1-459-511-voters-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 14,59,511 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 14,59,511 मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
election news jhansi
- फोटो : demo
जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में 14,59,511 मतदाता हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को होगा। नई सूची में युवा मतदाता फार्म- 6 के माध्यम से 64,012 जोड़े गए, जबकि फार्म -7 के माध्यम से 36,882 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए।
गांधी सभागार में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपनी प्रचार सामग्री हटा लें। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के बाद बबीना विधानसभा क्षेत्र में 3,22,986 वोटर, झांसी सदर विधानसभा क्षेत्र में 3,96,911 वोटर, मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 4,01,576 वोटर और गरौठा विधानसभा क्षेत्र में 3,38,140 वोटर हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में 18 वर्ष आयु के मतदाता जोड़ने का लक्ष्य 84,065 रखा गया था, लेकिन इसके सापेक्ष 30,968 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रैली, आमसभा और हेलीकाप्टर की अनुमति के लिए सुविधा ऐप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि कोई शिकायत है तो उसे भी समाधान ऐप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह प्रमाण पत्र दें कि उनके कार्यालयों अथवा कार्यक्षेत्र से प्रचार सामग्री हटा ली गई है। यह प्रमाण पत्र चुनाव की घोषणा के 24 घंटे के अंदर देना होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर एसएसपी अखिलेश चौरसिया, सीडीओ नवनीत सिंह चहल, एडीएम रमाशंकर गुप्ता, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश उपस्थित रहे।