{"_id":"f35143603240b004502c6e02943bfc53","slug":"1-17-million-farmers-received-1-54-billion-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.17 लाख किसानों को मिला 1.54 अरब मुआवजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.17 लाख किसानों को मिला 1.54 अरब मुआवजा
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 25 May 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मौसम में आए बदलाव से फसलों को हुई क्षति का जिले में 1.17 लाख किसानों को मुआवजा बांटा जा चुका है। उन्हें 1.54 अरब रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
मौसम में आए बदलाव से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी नजर आ रही है। जनपद में दो लाख से अधिक किसानों को मुआवजा राशि वितरित की जानी है। इनमें से 1,17,248 किसानों को मुआवजा बांटा जा चुका है। उन्हें एक अरब चौवन करोड़ पैंतीस लाख रुपये मुआवजा बांटा जा चुका है। इसके अलावा सरकार ने 20 करोड़ रुपये की धनराशि और जारी की है। इसमें से चार - चार करोड़ रुपये जिले की पांचों तहसीलों को आवंटित कर दिए गए हैं। अवशेष किसानों को तत्काल मुआवजा राशि उनके बैंक खाते में भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्र की मदद का इंतजार
झांसी। आपदा पीड़ित किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा लगातार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा रही है, परंतु केंद्र की ओर से अब तक सहायता नहीं आई है। जिले से किसानों की सहायता के लिए 3.56 अरब रुपये की मांग की गई है।