फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   jee main and advance schedule

जेईई मेन और एडवांस 2014 का पूरा शेड्यूल जारी

Tue, 29 Oct 2013 02:01 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 Oct 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
jee main and advance schedule

आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन और एडवांस 2014 का फाइनल शेड्यूल सोमवार को जारी कर दिया गया है। ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन के फार्म 15 नवंबर से भरे जा सकेंगे।

विज्ञापन


फार्म बिक्री और जमा करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर तय हुई है। एंट्रेंस एग्जाम छह अप्रैल को कराया जाएगा। फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स का पेपर पुराने पैटर्न पर होगा। जेईई मेन का रिजल्ट तीन मई 2014 को जारी कर दिया जाएगा। यह एंट्रेंस टेस्ट सीबीएसई की देख-रेख में होगा।
विज्ञापन


जेईई मेन में सफल टॉप 1.50 लाख स्टूडेंट्स चार मई 2014 से ही सिर्फ आईआईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन करासकेंगे। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नौ मई तय कर दी गई है। 10 मई तक रजिस्ट्रेशन फीस स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सामान्य, ओबीसी की रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रुपये और एससी, एसटी की 1000 रुपये रखी गई है। सभी कैटेगरी की गर्ल्स को नि:शुल्क फार्म भरने की सुविधा मिलेगी।

आईआईटी के एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड 10 मई को ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिसे डाउनलोड करने की सुविधा 24 मई तक रहेगी। 25 मई को जेईई एडवांस का आयोजन किया जाएगा।

इस बार का एंट्रेंस टेस्ट आईआईटी खड़गपुर करा रहा है। टेस्ट को लेकर आईआईटी कानपुर, मुंबई, दिल्ली, रुड़की, गुवाहाटी, खड़गपुर और चेन्नई परिक्षेत्र में एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे।

जेईई एडवांस में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब एक जून को वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का फैसला भी हुआ है। स्टूडेंट्स ने जिस ओआरएस शीट पर एंट्रेंस टेस्ट दिया है, उसे 8-11 जून के बीच वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।


जेईई एडवांस का रिजल्ट 19 जून 2014 को घोषित होगा। जैब के मुताबिक जेईई एडवांस में शामिल होने वाले सामान्य, ओबीसी अभ्यर्थियों की जन्म तिथि 1 अक्तूबर 1989 के पहले की नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, पीडी की जन्म तिथि 1 अक्तूबर 1984 रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed