फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Zuma prayers offered amidst tight security

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई जुमा की नमाज

Sat, 28 Dec 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Zuma prayers offered amidst tight security
05- बड़ी मस्जिद के पास सुरक्षा के मद्देनजर पैदल मार्च करते सिटी मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्रा व ? - फोटो : JAUNPUR
फोटो-
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में अदा हुई जुमा की नमाज
- कारगर रही प्रशासन की चुस्ती, न जुलूस निकला न कोई प्रदर्शन
- कोतवाली में बैठकर पल पल का जायजा लेते रहे डीएम और एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। एनआरसी और सीएए को लेकर पिछले जुमे को हुए प्रदर्शन को देखते हुए इस बार प्रशासन अलर्ट रहा। जुमे की नमाज मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। पुलिस-प्रशासन के लोग लगातार चक्रमण करते रहे। खुद डीएम-एसपी कोतवाली में बैठकर पल-पल का अपडेट लेते रहे। प्रशासन की सतर्कता और लोगों की जागरुकता का असर रहा कि इस बार न तो कोई जुलूस निकला और न ही कहीं विरोध प्रदर्शन सामने आया।
डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार सुबह नगर भ्रमण के बाद कोतवाली में मौजूद रहकर पल पल की जानकारी लेते रहे। नमाज खत्म होने के बाद करीब दो बजे डीएम और एसपी कोतवाली से वापस हुए। मस्जिदों में नमाजी आए और शांति पूर्वक नमाज पढ़कर घर लौट गए। बड़ी मस्जिद और अटाला मस्जिद पर बाहर खड़े पुलिस अफसरों से युवा नमाजियों ने काफी उत्साह के साथ हाथ मिलाया और शांति के साथ लौट गए। कहीं कोई न तो प्रदर्शन हुआ और न ही जुलूस निकाले गए। प्रमुख मस्जिदों पर ऐहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स शाम पांच बजे तक तैनात रही। एनआरसी और सीएए के विरोध में पिछले शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद अटाला मस्जिद और बड़ी मस्जिद से जुलूस निकालकर लोगों ने प्रदर्शन किया था। जुलूस के दौरान खानका मोहल्ले में शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था, जिससे नगर कोतवाल पवन उपाध्याय और एक कांस्टेबल को चोट आई थी। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज कर तीन को जेल भेज चुकी है। जिला प्रशासन को खुफिया रिपोर्ट थी कि इस बार भी जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन हो सकता है। पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह ऐहतियात बरता। बड़ी मस्जिद और अटाला मस्जिद पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। नगर मस्जिस्ट्रेट सुरेंद्रनाथ मिश्रा, सिओ सिटी शुशील कुमार सिंह समेत नगर कोतवाल, लाइनबाजार थानाध्यक्ष शहर में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

इनसेट
कम दिखी नमाजियों की संख्या
जौनपुर। अटाला मस्जिद में मौलाना फारुक रब्बानी, बड़ी मस्जिद में शहर काजी मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी ने एक बजे, शेर वाली मस्जिद में पेश इमाम करी जिया जौनपुरी, चहारसू चौराहा स्थित इस्लामिया मस्जिद में मौलाना वशीम अहमद शेरवानी, और हनुमान घाट मस्जिद में मौलाना किताबुल्ला ने नमाज अदा की गई । बड़ी मस्जिद में इस बार पिछले जुमे की जुलना में नमाजियों की संख्या कम दिखी। इसकी एक वजह ठंड भी हो सकती है। पिछले जुमे की नमाज के बाद सबसे पहले यहीं से जुलूस निकला था। इस बार बड़ी मस्जिद में नमाजियों की संख्या कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
देर रात तक शहर में भ्रमण करते रहे अफसर
जौनपुर। जुमे का दिन शांति के साथ बीते कहीं कोई प्रदर्शन हो इसके लिए डीएम और एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी देर रात तक शहर में भ्रमण करते रहे। रात में कड़ाके की ठंड के बाद भी रात में दस बजे जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार ने बड़ी मस्जिद के पास अलाव पर शांति समिति की बैठक की। इस दौरान लोगों से अपील की गिई कि किसी के बहकावे में न आएं। नए कानून से किसी की नागरिकता खत्म होने वाली नहीं है। आपसी सौहार्द को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अल्पसंख्यक बाहुल इलाकों में पुलिस ने फ्लैगमार्च भी किया था। घर घर जाकर लोगों को सीएए और एनआरसी के बारे में जागरुक किया गया था।

---
ग्रामीण इलाकों में भी जुमा पर रही कड़ी सुरक्षा
जौनपुर। जुमे की नमाज को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। खेतासराय क्षेत्र के गुरैनी और मानीकला की जुमा मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमा की नमाज अदा की गई। नगर की शाही जामा मस्जिद, हरी मस्जिद, सलारगंज की जामा मस्जिद, हलीमी मस्जिद, गुरैनी मदरसा की मस्जिद, मानी कलां की जामा मस्जिद पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। मुंगराबादशाहपुर कस्बे में चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। अकबरी मस्जिद,जामा मस्जिद,छिवलहा मस्जिद, मदीना मस्जिद समेत अन्य प्रमुख मस्जिदों पर जुमे की नमाज के वक्त पुलिस के जवान तैनात रहे। विरोध प्रदर्शन व जुलूस की आशंका को देखते हुए गुरूवार को ही पुलिस ने बैठक करके लोगों से संयम बरतने की अपील की थी। मडिय़ाहूं जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। जामा मस्जिद पर एसडीएम कौशलेश मिश्रा, सीओ अवधेश कुमार शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। एहतियात के तौर पर पीएससी, महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी। मछलीशहर, शाहगंज, बदलापुर, केराकत इलाके में भी जुमा की नमाज के वक्त मस्जिदों पर फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed