फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Zafarabad chairman and EO embroiled, charged

जफराबाद चेयरमैन और ईओ में ठनी, लगाए आरोप

Sat, 07 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Zafarabad chairman and EO embroiled, charged
जफराबाद। नगर पंचायत के चेयरमैन और अधिशासी में ठन गई है। दोनों ने एक-दूसरे पर मनमानी का आरोप लगाया है। चेयरमैन का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी नगर के सभासदों पर दबाव बनाकर राजनीति कर रहे हैं। उनके लिखित आदेश को भी दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय स्थित अपने कक्ष में चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल ने कहा कि आउटसोर्सिंग के 29 कर्मचारियों में से चार को निकालने के लिए निर्देशित किया था। अन्य का मानदेय दीपावली से पहले भुगतान करने को कहा था। कई बार कहने के बाद भी अभी ऑनलाइन और जेमपोर्टल से निविदाएं नहीं मंगाई जा रही हैं। संविदा कर्मी की नियुक्ति वाले ठेकेदार हरिनाथ यादव का टेंडर भी रद्द नहीं किया जा रहा। ईओ और सभासद मिलकर राजनीति कर रहे हैं। इससे नगर का विकास प्रभावित है। उधर, इन आरोपों पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि हरिनाथ यादव के फर्म का टेंडर हुआ था। एडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने टेंडर को मंजूरी दी थी। इसे रद्द करने का अधिकार हमारे पास नहीं है। चेयरमैन की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। जिन चार कर्मचारियों को चेयरमैन निकालने को कह रहे हैं, उनके कामों को नगर के छह सभासदों ने बेहतर करार दिया है। शासन के निर्देशानुसार ही सभी कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed