फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth started drinking acid in family dispute, mother and sister scorched to save

यूपी: पारिवारिक विवाद में युवक  पीने लगा तेजाब,  बचाने में मां-बहन भी झुलसीं

Sat, 19 Dec 2020 07:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 19 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Youth started drinking acid in family dispute, mother and sister scorched to save
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के समोपुर गांव में शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद में युवक ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की। उसे बचाने की कोशिश में मां और बहन तेजाब की चपेट में आने से झुलस गईं। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


समोपुर गांव निवासी सौरभ विश्वकर्मा (40) के घर में शुक्रवार की रात पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। घरवालों ने सौरभ  के पत्नी की पिटाई कर दी। कलह के चलते सौरभ ने घर में रखी तेजाब की शीशी उठा ली और जान देने की बात कहते हुए होठों से लगाया तभी मां कुसुमलता (58) और बहन प्रियंका (22) ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


छीना-झपटी में मां व बहन का हाथ झुलस गया, जबकि तेजाब की बूंदे गिरने से सौरभ का होठ जल गया। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्र का कहना था कि मामला संज्ञान में नहीं है। अस्पताल से भी सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed