{"_id":"587bcbb84f1c1b3503efe88f","slug":"youth-killed-in-road-accidents-the-injured-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, बाइक सवार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, बाइक सवार घायल
jaunpur
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिकरारा के बरगुदर पुल के पास खाई में पलटी स्कार्पियो।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार और लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज के पास हुए सड़क हादसे में साइकल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के बेलवा रामसागर गांव निवासी अशोक चौहान का बेटा विकास चौहान (18) साइकल से कहीं जा रहा था। वह शाम पांच बजे रामदयालगंज स्थित सई नदी पुल पर पहुंचा था तभी ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा पुल पर होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने जाम हटवाया और शव को कब्जे मं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास अपने माता पिता की इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उधर पाली बाजार के पास रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गुतवन बाजार में रिश्तेदार के घर आया अमित चौहान (22) निवासी देवगांव थाना आजमगढ़ रविवार की सुबह बाइक से वापस घर जा रहा था ।
वह पाली बाजार के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। चालक ट्रक समेत फरार हो गया। घायल युवक को सीएचसी मड़ियाहूं पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
सिकरारा ः जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर बरगुदरपपुल के समीप रविवार को साइकिल सवार युवक को बचाने के चक्कर में एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गाड़ी में सवार चार लोगों बाल-बाल बच गए। उन लोगो को हल्की चोट आई है ।
मछलीशहर थाना क्षेत्र के रामपुर मानीकला गांव निवासी देव कुमार यादव लगभग 3बजे अपने तीन रिश्तेदारों के साथ शहर से घर वापस आ रहे थे । बरगुदर के पास पहुंचे थे तभी सड़क पार कर रहे साइकल सवार को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। उसमें सवार चार लोगों को मामूली चोट आई। जबकि गाड़ी पलटने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।