फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth killed in love affair dead body found under tree 500 meters away from home in Jaunpur

जौनपुर: प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, घर से 500 मीटर दूर पेड़ के नीचे मिला शव, गले में बेल्ट का निशान

Wed, 05 Jan 2022 04:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Jan 2022 04:53 PM IST
सार

युवक का शव पेड़ के नीचे मिला है, जिसके गले में बेल्ट का निशान है। पास में एक बेल्ट भी पड़ी मिली है। पुलिस शव और बेल्ट को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Youth killed in love affair dead body found under tree 500 meters away from home in Jaunpur
युवक की पीट-पीटकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव में बुधवार को प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने बेल्ट से गला कसकर घटना को अंजाम दिया है। मृतक का शव उसके घर से 500 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे मिला है।

विज्ञापन


जफराबाद थाना सम्मोपुर कला गांव निवासी मुन्ना लाल यादव मुंबई में रहकर कमाता है। घर पर बेटा दीपक यादव(22) अपनी मां और परिवार के लोगों के साथ रहता था। दीपक का शव आज सुबह उसके घर से 500 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे मिला है। पास में एक बेल्ट पड़ी है।

विज्ञापन

दीपक के गल्ले में बेल्ट का निशान है, ऐसे में माना जा रहा है कि उसी बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी गई है। वहीं, घटना की सूचना पर सीओ सिटी जितेंद्र दूबे, थानाध्यक्ष जफराबाद योगेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने परिजनों के आरोप के आधार पर गांव के एक युवक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही गांव की ही एक लड़की से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed