फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth killed in bamboo cutting dispute

बांस काटने के विवाद में युवक की हत्या

Sat, 09 May 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in bamboo cutting dispute
37- जलालपुर थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में बांस काटने की विवाद में मृत अंकुश सोनकर की फाईल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में शनिवार को बांस काटने के विवाद में युवक की हंसिए से प्रहार करके हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बदलपुर गांव निवासी गया प्रसाद के घर के पास बांस की कोठी है। शनिवार को पड़ोस का रहने वाला अनुराग उर्फ गोलू उसमें से बांस काट रहा था। गया प्रसाद ने उसे मना किया तो झगड़ने लगा। धक्कामुक्की में गया प्रसाद गिर गए। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो अनुराग भाग कर घर में चला गया। इसकी खबर मिली तो गया प्रसाद का पुत्र अंकुश (19) आगबबूला हो गया। वह अनुराग के घर पहुंचकर हंगामा करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान अनुराग ने उस पर हंसिए से वार कर दिया। इससे अंकुश के पेट में गंभीर चोट आई। लहूलुहान हाल में वह मौके पर ही तड़पता रहा। करीब आधे घंटे बाद निजी वाहन से अंकुश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद अनुराग फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अंकुश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना पर एसपी अशोक कुमार, सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। घरवालों से पूछताछ की। सीओ अजय कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

33- जलालपुर थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में बांस काटने की विवाद में हंसिया से मारकर युवक की हत्या क?

33- जलालपुर थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में बांस काटने की विवाद में हंसिया से मारकर युवक की हत्या क?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed