फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth killed , 6 injured

युवक की मौत, 6 घायल

Tue, 16 Feb 2016 12:48 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 16 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth killed , 6 injured
जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंद्रपट्टी निवासी बाकेलाल (22)
विज्ञापन


अपनी बहन के घर मड़ियाहूं गया था। रविवार की रात वह बाइक से घर लौट रहा था। मड़ियाहूं बाईपास के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के
विज्ञापन


दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बदलापुर संवाददाता के अनुसार सतहरिया से पेप्सी लदा ट्रक शाहगंज की ओर जा रहा था। शनिवार की रात करीब 09 बजे ट्रक भलुआई
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के पास पहुंचा थी तभी ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में पलट गया। चालक सुरेश चंद्र(45) निवासी जंगीगंज भदोही, और खलासी राजाराम (50) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पातल

पहुंचाया गया। मड़ियाहूं संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के चढ़ई गांव की नहर पुलिया के पास ट्रक की चपेट में आने से आसिफ अंसारी (25) निवासी गड़ही मड़ियाहूं क़स्बा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।

पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। शाहगंज संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव के समीप  सोमवार की दोपहर बाइक  सवार दो युवक जीप की चपेट आकर घायल हो गए। घायल शिवकुमार (17) निवासी

पोरईकला खेतासराय और बंटी (18) निवासी एडगला को राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  उधर बदलापुर थाना क्षेत्र के कलिजरा के पास सफारी की चपेट में आने से साइकल सवार छात्रा घायल हो गई।


बक्शा थाना क्षेत्र के औंका गांव निवासी  पूजा यादव (22) राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज में बीएससी की छात्रा है। वह साइकल से कालेज से घर लौट रही थी कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed