फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth injured in fight, accused of shooting

Jaunpur News: मारपीट में युवक घायल, गोली मारने का आरोप

Sun, 06 Oct 2024 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in fight, accused of shooting
बक्शा। मई बाजार में शनिवार शाम छह बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के परिजनों ने पैर में गोली लगने का आरोप लगाया है। बक्सा क्षेत्र के पूराहेमू गांव निवासी राजेश उर्फ नन्हे मिश्रा और विवेक मिश्रा के बीच जमीन विवाद चल रहा है। चार-पांच दिन पहले एसडीएम के निर्देश पर उक्त जमीन की मापी हुई थी। शाम को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। मारपीट में अभिषेक मिश्रा (32) घायल हो गए। अभिषेक के पक्ष के लोगों का आरोप है कि विपक्षी ने गोली चलाई, जो दाहिने पैर में लगी। पुलिस घायल को नौपेड़वा सीएचसी ले गई, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में गोली चलने की बात बताई जा रही है। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। उधर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि एक्सरे में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। चोट ज्यादा होने के कारण वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed