फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth injured during fight at Dwarpuja dies

Jaunpur News: द्वारपूजा पर मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत

Wed, 13 Mar 2024 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth injured during fight at Dwarpuja dies
क्षेत्र के सैदपुर गांव में दो दिन पहले सोमवार को आई बारात में द्वारपूजा के दौरान मारपीट हुई थी। इसमें एक युवक घायल घायल हो गया था। की उपचार के दौरान घायल युवका की बुधवार को मौत हो गई। नाराज परिजनों ने नेवढ़िया थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सैदूपुर गांव निवासी छैलबिहारी सरोज के यहां सोमवार को भदोही जनपद के जलालपुर गांव निवासी लोलारख सरोज के पुत्र सागर सरोज की बरात आई थी। द्वार पूजा के समय नाचने को लेकर घराती व बारातियों के बीच नोकझोंक हुई थी। खाना खाने के बाद रात लगभग एक बजे 35 वर्षीय अनिल सरोज घर के लिए निकला था। लगभग 200 मीटर दूर अहिरौली गेट के पास अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार कर अनिल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अन्य बरातियों ने घर जाते समय जब देखा तो अनिल खून से लथपथ तड़प रहा था। शोर सुनकर घराती बराती पक्ष से कई लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर वापस लौट गई। बुधवार सुबह घायल अनिल सरोज (35) पुत्र रतन सरोज की मौत हो गई। नाराज परिजन शव को घर पहुंचाकर दोपहर में नेवढ़िया थाने पहुंच गए। मृतक के चचेरे भाई लोलारख सरोज ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष नेवढ़िया प्रशांत पांडेय ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed