फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth injured by female inspector's stick, police post surrounded

Jaunpur News: महिला दरोगा की लाठी से युवक घायल, चौकी का घेराव

Thu, 14 Nov 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth injured by female inspector's stick, police post surrounded
जलालपुर थानाक्षेत्र के पराऊगंज बाजार में मंगलवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को हाथ देने के बाद न रुकने पर महिला दारोगा ने उस पर लाठी चला दी। इससे युवक चोटिल हो गया। पुलिस की इस हरकत से बाजारवासी नाराज हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय लोगों के बीचबचाव करने और पुलिस के इलाज का खर्च वहन करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन


शाम साढ़े छह बजे पराऊगंज चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह हमराहियों के साथ बाजार में चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान बाजार से सटे महुवारी गांव का युवक रामजीत राम बाइक से सब्जी लेने आ रहा था। महिला दरोगा ने उसे हाथ देकर रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। तमतमाई दरोगा ने उस पर लाठी चला दी, जो उसके हाथ में लगी और युवक वहीं पर गिर पड़ा। यह देख बाजारवासी उग्र हो गए। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। वह पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। ऐसे में बाजार में गहमागहमी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जलालपुर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। घंटों दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही। पीड़ित पक्ष पहले 20 हजार रुपये इलाज के लिए मांग रहा था। पुलिस ने आश्वासन दिया कि इलाज में जो भी खर्च आएगा, उसे वहन किया जाएगा। तब जाकर बाजारवासी शांत हुए। घटना बाजार में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज ने उस युवक को डंडे से रुकने का इशारा किया। इसी दौरान डंडा युवक को लग गया। उन्होंने दरोगा के डंडा मारने के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed