फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies due to electrocution with touch his hands to high tension wire in jaunpur

जौनपुरः छत पर खड़ा होकर युवक ने हाथ उठाया, हाईटेंशन तार की चपेट में आया, मौके पर ही मौत

Sat, 12 Jun 2021 09:27 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Sat, 12 Jun 2021 09:27 AM IST
सार

विद्युत विभाग का 11000 हाई वोल्टेज तार छत से महज कुछ फिट ही ऊपर से ही गुजरा है। असावधानीवश युवक  ने हाथ उठाया तो तार की चपेट मे आ गया और छटपटाने लगा। घटनास्थल पर जुटे लोग शोर मचाते हुए मंगल को बचाने में जुट गए। 

विज्ञापन
Youth dies due to electrocution with touch his hands to high tension wire in jaunpur
मुंगराबादशाहपुर के नडार गांव में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के नडार गांव में एक युवक की मौत हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हो गई। घटना शुक्रवार रात की है जब युवक  पड़ोस में शौचालय निर्माण के दौरान छत पर चढ़ा था। असावधानीवश उसने हाईटेंशन तार को छू दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


 मुंगराबादशाहपुर  थाना क्षेत्र के  नडार गांव निवासी बसंत लाल चौहान के तीन शौचालय का निर्माण एक साथ चल रहा था। देर रात मजदूर छत की ढ़लाई के काम में जुटे थे। पड़ोस के ही मंगल चौहान ( 21 ) पुत्र रमाकांत चौहान भी उत्सुकता वश वहां पहुंचा और छत पर चढ़ गया।  विद्युत विभाग का 11000 हाई वोल्टेज तार छत से महज कुछ फिट ही ऊपर से ही गुजरा है।
विज्ञापन


असावधानीवश मंगल ने हाथ उठाया तो तार की चपेट मे आ गया और छटपटाने लगा। घटनास्थल पर जुटे लोग शोर मचाते हुए मंगल को बचाने में जुट गए। किसी तरह से विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। मंगल चौहान को तार से खीचकर निकाला गया, तब वह पूरी तरह से झुलस चुका था। मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुए हादसे से परिजनों मे कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed