फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies due to drowning while bathing in river

नदी में स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत

Sun, 13 Mar 2022 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning while bathing in river
थानागद्दी। क्षेत्र के मई गांव निवासी दो युवक शनिवार को गोमती नदी के पसेवा घाट पर स्नान करते समय दोनों युवक डूबने लगे। वहां मौजूद मछुआरों ने दोनों को नदी से निकाला, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गोमती नदी के एक तरफ मई तो दूसरी तरफ पसेंवा गांव है। मई गांव निवासी अजीत कुमार व अंकित कुमार नदी के दूसरे किनारे पसेंवा घाट पहुंच कर स्नान करने लगे। इसी दौरान दोनों नदी में डूबने लगे, चीख पुकार सुनकर मछुआरों ने डूब रहे दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला, दोनों बेहोश हो चुके थे। पेट से पानी निकालते ही अंकित कुमार को होश आ गया, लेकिन अजीत कुमार को होश नहीं आया, जिसके बाद उसे चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed