फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies by drowning in pond

तालाब में डूबकर युवक की मौत

Tue, 07 Sep 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in pond
कोतवाली के सरावां गांव में शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। रविवार को घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आशीष कुमार पाल (24) पुत्र श्याम लाल पाल गांव में स्थित अपने मकान में अकेले ही रहता था। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार शाम वह गांव के तालाब की सीढ़ी पर बैठा हुआ था। देर शाम किसी ने उसका तालाब में उतराया शव देखा तो घटना की जानकारी उसके पट्टीदारों को दी। मृतक के घर पर किसी के नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मड़ियाहूं थाने के गद्दोपुर गांव निवासी उसके मामा हरिलाल पाल को दी। मामा द्वारा सुबह आने की बात पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को भी नहीं दी। रविवार सुबह घटना की जानकारी हल्का इंचार्ज धनजंय रॉय को हुई तो वह मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृतक के मामा हरिलाल के अनुसार आशीष को तैरना नहीं आता था, जिससे तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि आशीष की मौत शनिवार को ही देर शाम हो गई थी। किन्तु ग्रामीणों ने घर के किसी सदस्य के नहीं होने के कारण डर के मारे घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed