फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth died in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 26 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth died in road accident
स्थानीय नगर के मड़ियाहू मछली शहर मार्ग पर सोमवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने तहरीर दर्ज ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर के भंडरिया टोला निवासी शाहनवाज अंसारी (36) सोमवार की रात आठ बजे घर से सामान लेने के लिए पैदल बाजार गया था। इस दौरान मड़ियाहूं मछली शहर मार्ग के ददरा बाईपास के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता निजामुद्दीन अंसारी ने स्थानीय कोतवाली में ट्रैक्टर व अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed