फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth commits suicide by hanging from tree in jaunpur collectorate campus in love affair

Jaunpur News: कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की आशंका

Sun, 18 Sep 2022 04:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Sep 2022 04:20 PM IST
सार

जौनपुर के हुसैनाबाद निवासी 24 वर्षीय कुलदीप प्रजापति ने रविवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक पेड़ से लटककर जान दे दी। प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की आशंका है। 

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging from tree in jaunpur collectorate campus in love affair
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक पेड़ से लटककर युवक ने ने जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की आशंका है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी 24 वर्षीय कुलदीप प्रजापति रविवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में ही घूम रहा था।

विज्ञापन


परिसर में जब कोई नहीं था तो एक पेड़ पर चढ़ गया। दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। थोड़ी देर बाद पहुंचे लोगों ने पेड़ से फंदे के सहारे लटके युवक को देखा तो शोर मचाया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। इधर, कुलदीप की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed