फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth beaten to death in love affair Injured youth died during treatment in hospital

प्यार की सजा मौत: युवती से मिलने उसके घर गया था युवक, लड़की के परिजनों ने लाठी-कुल्हाड़ी से मारा, दर्दनाक मौत

Sun, 27 Nov 2022 02:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 27 Nov 2022 02:22 PM IST
सार

खेतासराय थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी धनबली(22) पुत्र राम शकल का थाना क्षेत्र के एक गांव की सजातीय युवती से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन इस संबंध से खुश नहीं थे। शनिवार रात जब युवक युवती के गांव में पहुंचकर मुलाकात कर रहा था। यह बात युवती के परिजनों को पता चली तो वह मौके पर जाकर युवक धनबली की लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से बुरी तरह पिटाई कर अपने घर लेकर चले गए।

विज्ञापन
Youth beaten to death in love affair Injured youth died during treatment in hospital
प्रेम-प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में क्षेत्र के लतीफपुर गांव में शनिवार रात प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। युवक की शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी धनबली(22) पुत्र राम शकल का थाना क्षेत्र के एक गांव की सजातीय युवती से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन इस संबंध से खुश नहीं थे। शनिवार रात जब युवक युवती के गांव में पहुंचकर मुलाकात कर रहा था। यह बात युवती के परिजनों को पता चली तो वह मौके पर जाकर युवक धनबली की लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से बुरी तरह पिटाई कर अपने घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

युवती ने यह बात जाकर युवक के परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन पुलिस को सूचना देते हुए युवती के घर पहुंचे। पुलिस मरणसन्न हो चुके युवक को रात में पीएचसी सोंधी ले गई, जहां चिकित्सक न होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Youth beaten to death in love affair Injured youth died during treatment in hospital
विलाप करते युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चेचेरे भाई सरदार बिंद की तहरीर पर तीन आरोपी जनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उन तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। मृतक युवक धनबली अविवाहित था तथा घर पर रहकर खेती का काम करता था। धनबली के बचपन के समय ही पिता रामशकल की मौत हो चुकी है। वहीं मां प्रमिला की मौत भी तीन वर्ष पहले हुई थी।

लतीफपुर गांव के एक युवक की प्रेम-प्रसंग के चलते पिटाई की गई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - प्रेम-प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed