{"_id":"6741e55cf86e10b6d30383bf","slug":"youth-beaten-not-converting-religion-fir-against-nine-people-video-viral-offered-1-lakh-rupees-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन न करने पर युवक को पीटा : नाै लोगों के खिलाफ FIR, एक लाख रुपये का दिया था ऑफर; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन न करने पर युवक को पीटा : नाै लोगों के खिलाफ FIR, एक लाख रुपये का दिया था ऑफर; वीडियो वायरल
Sat, 23 Nov 2024 07:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:54 PM IST
सार
Jaunpur News : जाैनपुर में यह मामला संज्ञान में आने के बाद बदलापुर थाने पर हिन्दूवादी संगठन के लोग भी पहुंच गए। घायल युवक के साथ मिलकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बदलापुर थाने में घायल युवक के साथ हिन्दूवादी संगठनों के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाैनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में धर्म परिवर्तन न करने पर कुछ लोगों ने एक युवक को मार-पीटकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप पर पुलिस ने चार नामजद और पांच अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस को मौके पर एक धार्मिक साहित्य और प्रार्थना की पुस्तक मिली है।
विज्ञापन
गांव निवासी राजेश चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 20 नवंबर की रात आठ बजे अखिलेश चौहान निवासी रामदयालगंज, अर्जुन डड़वरिया थाना लाइनबाजार, गांव की रीता और सुनीता के साथ पांच अज्ञात लोग घर पहुंचे। वे उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
उन लोगों ने एक लाख रुपये का प्रलोभन भी दिया। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शनिवार को हिंदू संगठनों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
मौके पर विहिप, बजरंग दल, गोरक्षा, भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल राजेश को थाने लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।