फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The weather in Punjab defeated Muzaffarnagar's Tiger

Jaunpur News: पंजाब के मौसम ने मुजफ्फरनगर के टाइगर को किया चित्त

Sat, 17 Oct 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The weather in Punjab defeated Muzaffarnagar's Tiger
कुश्ती में जोरआजमाइस करते पहलवान। आयोजक
मीरगंज। जगदीशपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार को आयोजित कुश्ती-दंगल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल के शुरुआती मुकाबले में नेपाल के रणजीत पहलवान ने दिल्ली के लाडो को पटखनी दी। दंगल में एक लाख एक हजार रुपये की इनामी कुश्ती में पंजाब के मौसम पहलवान ने मुजफ्फरनगर के टाइगर पहलवान को पटकनी देकर जीत दर्ज की। करीब 46 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। दंगल में नेपाल, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मेरठ, बनारस, बलिया, मिर्जापुर और गोरखपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। 29 जोड़ी पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। सबसे बड़ी इनामी कुश्ती में मौसम और टाइगर ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए खूब जोर आजमाइश की। 46 मिनट तक चले मुकाबले में मौसम ने शानदार दांव लगाते हुए टाइगर को चित कर दिया।
विज्ञापन

दंगल के शुरुआती मुकाबले में नेपाल के रणजीत पहलवान ने दिल्ली के लाडो पहलवान को पटखनी देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं, मिर्जापुर के सुनील पहलवान ने बनारस के साजित पहलवान को चित कर जीत हासिल की। अन्य मुकाबलों में भी पहलवानों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आयोजक संत रामआसरे गिरि ने दंगल का उद्घाटन किया। इस दौरान चंद्रशेखर गिरि, चंद्रभान गिरि और धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed