फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man beaten for opposing religious conversion

Jaunpur News: धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर युवक को पीटा

Sun, 24 Nov 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten for opposing religious conversion
बलुआ गांव में धर्म परिवर्तन न करने पर कुछ लोगों ने एक युवक को मार-पीटकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप पर पुलिस ने चार नामजद और पांच अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस को मौके पर एक धार्मिक साहित्य और प्रार्थना की पुस्तक मिली है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेश चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 20 नवंबर की रात आठ बजे अखिलेश चौहान निवासी रामदयालगंज, अर्जुन चौहान डड़वरिया थाना लाइनबाजार, गांव की रीता और सुनीता के साथ पांच अज्ञात लोग घर पहुंचे। वे उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे। उन लोगों ने एक लाख रुपये का प्रलोभन भी दिया। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शनिवार को हिंदू संगठनों में खलबली मच गई। मौके पर विहिप, बजरंग दल, गोरक्षा, भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल राजेश को थाने लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed