{"_id":"610ed12a8ebc3e794d20fb93","slug":"you-can-get-vehicle-insurance-through-postman-sitting-at-home-jaunpur-news-vns604850915","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे डाकिया के माध्यम से करा सकते हैं वाहन का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे डाकिया के माध्यम से करा सकते हैं वाहन का बीमा
विज्ञापन
अब वाहनों का बीमा कराने के लिए किसी कंपनी कार्यालय का चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे डाक विभाग के माध्यम वाहन का बीमा कराया जा सकता है। इसके लिए डाक विभाग ने दो बीमा कंपनियों से करार किया है। इसके तहत क्षेत्र का डाकिया चंद मिनट में स्मार्ट फोन के माध्यम से वाहन का बीमा कर देगा और कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लेगा।
यह जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि डाक विभाग के माध्यम से वाहनों का बीमा कराने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) का खाता होना जरूरी है अथवा निकट संबंधी के आईपीपीबी खाते से भी भुगतान संभव है। डाक विभाग ने इसके लिए दो बीमा कंपनियों बजाज आलियांज और टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस के साथ करार किया है। यह सुविधा जौनपुर जिले में भी शुरू हो गई है। डाकिया घर पहुंचकर ग्राहक से वाहन की आरसी के साथ उसका मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नॉमिनी का विवरण और आईपीपीबी के खाता संख्या की जानकारी लेगा और अपने स्मार्ट फोन (माइक्रो एटीएम) से वाहन का तत्काल बीमा कर देगा। बीमा की धनराशि ग्राहक के आईपीपीबी खाते से डेबिट हो जाएगी और बीमा पालिसी ग्राहक के ईमेल आईडी पर तत्काल पहुंच जाएगी। डाक विभाग के माध्यम से कराया जाने वाला बीमा पूर्ण रूप से पेपरलेस होगा। बीमा कराने के लिए किसी प्रकार की कागजी प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी।
जौनपुर मंडल के डाकघर अधीक्षक पीसी तिवारी ने बताया कि वाहनों के बीमा की सुविधा प्रधान डाकघर, उप डाकघर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शाखा डाकघरों में भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अगर ग्राहक डाकघर तक पहुंचने में असमर्थ हैं तो घर पर भी डाकिया को बुलाकर वाहन का बीमा करा सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। डाकिया का अगर पर्सनल नंबर है तो उस पर कॉल कर दें, अन्यथा आईपीपीबी सेवा के टोल फ्री नंबर 155299 पर कॉल करके डाकिया को घर बुला सकते हैं।