फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   wrestler murder in Jaunpur Dharmapur market closed in protest today police on high alert

जौनपुर में पहलवान की हत्या: विरोध में आज धर्मापुर बाजार बंद, हाई अलर्ट पर पुलिस, कल शाम हुआ था भारी बवाल

Sat, 07 May 2022 12:44 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 May 2022 12:44 PM IST
सार

जौनपुर के धर्मापुर बाजार में शुक्रवार देर शाम चाकू से वार कर युवा पहलवान की हत्या कर दी गई। हमले में उसका दोस्त घायल हो गया। घटना के बाद भारी बवाल हो गया। शनिवार सुबह से बाजार में तनवापूर्ण शांति है

विज्ञापन
wrestler murder in Jaunpur Dharmapur market closed in protest today police on high alert
धर्मापुर बाजार में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के धर्मापुर बाजार शनिवार सुबह से छावनी में तब्दील है। दुकानें बंद हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। शुक्रवार शाम अंडा दुकान चाकू से वारकर युवा पहलवान बादल यादव की हत्या के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके मद्देनजर अस्पताल परिसर में भी भारी सुरक्षा व्यवस्था है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। शनिवार सुबह फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य संकलन के लिए मौक पर पहुंची है। चाकू से हमले घायल बादल के दोस्त का उपचार वाराणसी में चल रहा है। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

भीड़ ने हमलावर को दबोचा

बता दें कि धर्मापुर बाजार में शुक्रवार शाम एक युवक ने अंडा खाने को लेकर हुए विवाद में दो दोस्तों बादल यादव (22) और अंकित यादव (21) पर चाकू से वार कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बादल को मृत घोषित कर दिया। अंकित की हालत गंभीर है। घटना के तुरंत बाद आक्रोशत लोगों ने आरोपी शिवम राय उर्फ गोलू को पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे तक उपद्रव

wrestler murder in Jaunpur Dharmapur market closed in protest today police on high alert
जौनपुर में पहलवान की हत्या के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला

मौत की सूचना पाकर आक्रोशित लोगों ने जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर प्रसाद तिराहे के पास जाम लगा दिया। इस दौरान सरकारी एंबुलेंस में आग लगा दी। सीओ केराकत, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के वाहन समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। चार घंटे तक उपद्रव होता रहा।

10 थानों से फोर्स, पीएएस, क्यूआरटी और एसओजी टीम को तैनात कर दिया गया। रात में करीब दस बजे दमकल की दो गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक एंबुलेंस जल चुकी थी। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।  पिटाई से घायल आरोपी शिवम को भर्ती कराया गया है। देर रात हुए उपद्रव में 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोटें लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed