फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Worker father dies by giving pesticide to son, son serious

बेटे को कीटनाशक पिलाकर मजदूर पिता ने दी जान, बेटा गंभीर

Sun, 12 Apr 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Worker father dies by giving pesticide to son, son serious
मृतक कोमल यादव। - फोटो : JAUNPUR
मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ठकुरची गांव में रविवार को बीमारी से तंग मजदूर ने नाबालिग बेटे को कीटनाशक पिलाने के बाद अपनी जान दे दी। बेटे की हालत भी गंभीर है। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ठकुरची गांव निवासी कोमल यादव (40) मजदूरी करता था। पत्नी बिंदू की दो वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। कुछ वर्षों पूर्व कोमल किसी बीमारी से ग्रसित हो गया। इसके बाद से ही तनाव में था। अपने दो बेटे स्वतंत्र (18) व आदित्य (12) के साथ घर पर ही रहता था। रविवार की सुबह बड़ा बेटा स्वतंत्र घर से थोड़ी दूर पर खेत की ओर गया था। इसी बीच कोमल ने घर में रखा कीटनाशक पहले छोटे बेटे आदित्य को पिलाया और फिर खुद पी गया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। वहीं आदित्य की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed