फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Work for the respect and safety of Hindu society

Jaunpur News: हिंदू समाज के सम्मान और सुरक्षा के लिए करें कार्य

Mon, 28 Oct 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Work for the respect and safety of Hindu society
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के निर्देश पर रविवार को नगर में वीर हनुमान हिंदू सुरक्षा यात्रा निकाली गई। भंडारी स्टेशन से शुरू हुई यात्रा कोतवाली चौराहा, चहारसू से ओलंदगंज होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित हनुमान मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

हाथ में आकर्षक ध्वज, बैनर, पोस्टर लेकर लोग चल रहे थे। सभा में जिला यात्रा प्रभारी और अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदू समाज को एकत्व के भाव में बांधकर उनके सम्मान, सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए कार्य करना होगा। अखिल भारतीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि हमें जात-पात का भेद समाप्त करना होगा। उन्होंने हनुमान चालीसा केंद्रों के संचालन पर बल दिया। यात्रा के कचहरी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचने पर सामूहिक हनुमान चालीस पाठ किया गया। साथ ही सनातनियों को हिंदू सम्मान, सुरक्षा एवं समृद्धि की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, विभाग कार्याध्यक्ष कुंवर दूबे, विभाग महामंत्री चंद्र प्रकाश, जिला महामंत्री पवन राय, जिलामंत्री सुधीर कुमार, विवेक उपाध्याय, सचिन श्रीवास्तव, बजरंग दल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed