फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women sought the happiness and prosperity of their children by doing fasting on Lalhi Chhath

ललही छठ व्रत कर महिलाओं ने मांगी संतान की सुख-समृद्धि

Sun, 09 Aug 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Women sought the happiness and prosperity of their children by doing fasting on Lalhi Chhath
जौनपुर। संतान की लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना के लिए महिलाओं ने रविवार को हलषष्ठी (ललही छठ) व्रत किया। निर्जला व्रत रखकर नदी-तालाबों के किनारे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। छठ व्रत के महात्म्य की कहानियां सुनीं और कृपा बनाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

शहर के हनुमान घाट, अचला देवी, शिव घाट सहित गोमती के किनारे अन्य घाटों पर महिलाएं सुबह से ही महिलाओं की टोली जुटनी शुरू हो गई थी। भक्तिभाव में लीन महिलाओं ने स्नान-ध्यान के बाद कुश महुआ की शाखा को हलछठ के प्रतीक के रुप में लगाकर पूजन-अर्चन किया। पलाश के पत्तों में पूजन सामग्री रखकर भोग लगाया। समूह में एकत्रित महिलाओं ने छठ व्रत से जुड़ी कथा का श्रवण किया और फिर मंगलगीत गाते हुए घरों को लौटीं। मान्यता है कि ललही छठ का व्रत करने से संतान को दीर्घायु और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जिले के सिंगरामऊ में झलियहवा नाथ मंदिर में महिलाओं ने पूजा की। मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, सतहरिया, बरईपार, सिकरारा, मड़ियाहूं, मीरगंज, खुटहन, शाहगंज, बदलापुर सहित अन्य क्षेत्रों में परंपरागत तरीके से पूरे विधि-विधान के साथ महिलाओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed