फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women should understand the power of vote: Vice Chancellor

महिलाएं वोट की ताकत को समझें: कुलपति

Fri, 26 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women should understand the power of vote: Vice Chancellor
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बृहस्पतिवार को महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा कि महिलाओं को सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला मतदाता जागरूकता अभियान में जो विचारों का संप्रेषण बेहतर तरीके से हुआ है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता राज ने कहा कि महिलाओं को अपनी सोच और समझ के साथ मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि यह निर्णय एक दिन का नहीं, पूरे पांच साल का होता है। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए महिलाओं का आज का संघर्ष उनकी आने वाली पीढि़यों को देखने को मिलेगा। मतदाता जागरूकता के संदर्भ में नाटक का मंचन किया गया। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने सभी को शपथ दिलाई। मौके पर प्रधान अध्ययन संकाय के पूर्व डीन प्रो. मानस पांडेय ने आभार जताया। स्वागत फिरदौस फातिमा, संचालन शिफा अरसद, रीतिका और धन्यवाद ज्ञापन आस्था पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वंदना राय, प्रो. देवराज सिंह, डा. नुपुर गोयल, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. मुराद अली, डॉ. गिरधर मिश्र, अनु त्यागी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. पुनीत धवन, इंद्रेश गंगवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed