फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women revel in the Sawan festivities.

Jaunpur News: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं

Sun, 02 Aug 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Women revel in the Sawan festivities.
शाहगंज में सावन उत्सव में कार्यक्रम शामिल महिलाएं। संवाद
शाहगंज। रामलीला भवन के समीप एक संस्थान में शनिवार को सावन उत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। सावन से जुड़े विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में पहले गेम की विजेता खुशबू जायसवाल रहीं, जबकि दूसरे गेम में सपना गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अधिकांश महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ियां और गजरा पहनकर पहुंचीं थीं। कार्यक्रम की व्यवस्था रूबी अग्रहरि ने संभाली। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को चखा। खुशबू जायसवाल ने कहा कि हरा रंग केवल सावन का प्रतीक नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed