फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women need to move forward with new energy

Jaunpur News: नई ऊर्जा के साथ महिलाओं को आगे बढ़ने की जरूरत

Mon, 20 Nov 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women need to move forward with new energy
बदलापुर। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि यह आजादी का 75 वां साल है। यह समय नए लक्ष्य निर्धारित करने और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का है। बहनों की सामूहिक शक्ति को भी अब नई ताकत के साथ आगे बढ़ना है। यह बातें उन्होंने रविवार को ग्राम पंचायत ऊदपुर गेल्हवा में मनरेगा योजना के तहत निर्मित आजीविका संवर्धन शक्ति केंद्र के उद्घाटन के मौके पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ऐसे माहौल और अवसर पैदा कर रही है, जिससे आप सभी बहनें हमारे गांवों को समृद्धि और संपन्न बना सकें। स्वयं सहायता समूह फंड से मदद लेकर कृषि आधारित सुविधाओं का निर्माण कर सकेंगे। स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाएं उचित दर निर्धारित करके इन सुविधाओं का लाभ उठा सकती हैं। दूसरों को किराए पर भी दे सकती हैं। अब आप उपज का कितनी भी मात्रा में भंडारण कर सकते हैं। भंडारण पर कोई रोक नहीं है। स्वयं सहायता समूहों के पास यह विकल्प है कि वे सीधे खेत से उपज बेचें या खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करके उसको अच्छी पैकेजिंग के साथ बेंचे। इस मौके पर किरन खरवार, शीला मिश्रा, पूर्णिमा दुबे, प्रीति खरवार, किरन अग्रहरि, नगीना श्रीवास्तव, गीता मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक ने स्टालों का किया निरीक्षण :-
बदलापुर। ग्राम पंचायत ऊदपुरगेल्हवा में चौपाल कार्यक्रम के तहत विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने पार्टी कार्यकर्ता व अधिकारियों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बिजली, कृषि, उद्योग, जलजीवन मिशन, दुग्ध, पशुपालन, दिव्यांग, स्वयं सहायता समूह सहित दो दर्जन से अधिक स्टालों का निरीक्षण किया। इस मौके पर विनोद शर्मा, सुनील सिंह, बीडीओ धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद
बदलापुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊदपुरगेल्हवा में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शामिल होना था। उनके नहीं आने से 24 से अधिक पीड़ित व्यक्ति मायूस दिखे। बड़सरा के लवकेश, खजुरन की शारदा देवी पत्नी राजेश कुमार शिकायती पत्र लेकर इंतजार ही करती रहीं। उप मुख्यमंत्री के नहीं आने की सूचना पर वह लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed