फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women lay down on the road in protest against encroachment removal and attempted self-immolation.

Jaunpur News: अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क पर लेटीं महिलाएं, आत्मदाह की कोशिश की

Tue, 23 Sep 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Women lay down on the road in protest against encroachment removal and attempted self-immolation.
पराउगंज बाजार में अवैध कब्जे को गिराने पहुंची जेसीबी तो विरोध के दौरान सड़क पर लेटी महिलाएं। सं
जलालपुर। थाना क्षेत्र के पराऊगंज बाजार में 47 साल चले मुकदमे के बाद पुलिस ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवा दिया। अतिक्रमण हटाने के विरोध में महिलाएं सड़क पर लेट गईं। अदालत के अमीन से हाथपाई की और छप्पर जला दिए। घर की महिलाएं सड़क पर लेट जा रही थीं और कई बार आत्मदाह की भी कोशिश की गई। महिलाएं गैस सिलिंडर लेकर पहुंच गईं और उसमें आग लगाने की कोशिश की। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद अतिक्रमण हटाया जा सका। दीवानी न्यायालय के आदेश पर अदालत के अमीन और काफी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में अदालत में 1978 से मुकदमा चल रहा था। 14 सितंबर 2023 को अरुण कुमार दुबे के पक्ष में फैसला आया। साढ़े चार बिस्वा जमीन को खाली करने के लिए हरिदास, कामता, रामचंद्र, छोटेलाल, हरिलाल को नोटिस जारी किया गया। जमीन खाली नहीं होने पर न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक को कोर्ट से लेटर जारी कर पुलिस बल मांगा। पुलिस का एक दिन का वेतन वादी से कोर्ट में जमा कराया गया। अदालत के अमीन सुनील कुमार सरोज ने बताया कि कब्जे की जमीन खाली कराकर वादी के पक्ष में देने के आदेश मिला, जिसका पालन कराया जा रहा है। दोपहर 12 बजे कब्जा खाली कराने के लिए चार जेसीबी का सहारा लिया गया। उन्होंने बताया कि कब्जा धारकों ने उनके साथ हाथापाई की और और छप्पर जला दिया। महिलाएं सड़क पर लेटकर ध्वस्तीकरण विरोध करने लगीं। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि महिला पुलिस के सहयोग से महिलाओं को समझाकर सड़क से हटाया गया। महिलाओं ने स्वयं पर आग लगाने का प्रयास किया। गैस सिलिंडर में भी आग लगाने का प्रयास किया। अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाएं हंगामा करती रहीं।
विज्ञापन

जलालपुर के प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाओं ने कई बार सिलिंडर तथा अन्य उपकरणों के माध्यम से आत्मदाह करने का प्रयास किया। महिला चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह तथा महिला एसआई प्रियंका सिंह की मदद से उन्हें रोका गया। उन्हें समझाकर मौके से हटाया गया। कब्जा हटाने के दौरान जिनके द्वारा अभद्रता की गई या अवरोध उत्पन्न किया गया, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed