फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women did not change even after becoming block chief

ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद भी नहीं बदलीं महिलाएं

Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women did not change even after becoming block chief
जौनपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में गजब का उत्साह है, तो हारने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में मायूसी छाई हुई है। हालांकि 21 में से 15 सीटों पर जीत हासिल करने वाली महिलाओं की दिनचर्या रविवार को भी पहले ही जैसी देखने को मिली। यहां तक कि पहले घर में भोजन पकाने के साथ-साथ धान की रोपाई, चारा की कटाई और पशुओं को चारा खिलाने का काम करने वाली महिलाएं भी वही काम करती दिखीं।
विज्ञापन

मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के कुत्तूपुर अहिरौली निवासी तारा देवी रामनगर की ब्लॉक प्रमुख बनी हैं। इनके पति भी बीडीसी सदस्य हैं। भाजपा समर्थित तारा देवी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद भी रविवार को भी अपना रोज का कामकाज करते हुए दिखीं। वह रविवार की सुबह घर का कामकाज करने के बाद खेतों में धान की रोपाई करने गई थीं। दोपहर में घर में आकर आराम करने के बाद फिर शाम को धान की रोपाई करने गईं। इसी तरह भाजपा के समर्थन से चुनाव जीतकर मुफ्तीगंज ब्लॉक प्रमुख बनीं देवकली गांव निवासी ऊषा देवी भी सुबह से ही अपना कामकाज करती हुई दिखाई दीं। दोपहर में वह अपने पशुओं को खिलाने के लिए मशीन से चारा काटती नजर आईं। इस काम में उनके पति हाथ बटाते दिखाई दिए। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि जिन हाथों से जमीन पर कुदाल फरसा चलाकर भरण-पोषण कर रही हैं, एक दिन ऐसा भी आएगा कि उन्हें ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर बैठना होगा। हालांकि वह अपने घर की भी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाती रहेंगी। डोभी ब्लॉक से भाजपा की विद्या देवी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। वह अपने पति राम वृक्ष राम के साथ मनरेगा मजदूर हैं। विद्या देवी रविवार को शाम को अपने पशुओं को चारा खिलाती नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह पद हालांकि मेरे लिये सपना सरीखे लगता है, लेकिन जो जिम्मेदारी मिलने जा रही है, सबके सहयोग व आशीर्वाद से बखूबी निभाने का प्रयास करूंगी। भाजपा समर्थित अजोरपुर गांव निवासी सरोजा देवी केराकत की ब्लॉक प्रमुख बनीं हैं। वह मनरेगा मजदूर हैं, जबकि उनके पति घर-मकान की पेंटिंग का काम करते हैं। सरोजा देवी सुबह से ही खेतों में अपने घर की अन्य महिलाओं के साथ धान की रोपाई करती दिखीं। मड़ियाहूूं तहसील क्षेत्र के पिपरा गांव की रहने वाली रेखा यादव निर्दल प्रत्याशी के रूप में मड़ियाहूं ब्लॉक प्रमुख बनी हैं। उन्होंने रविवार को सुबह घर से 10 किलोमीटर दूर मोकलपुर गांव स्थित जासा बाबा मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद घर आकर रोजाना की तरह भोजन तैयार करने के साथ अन्य काम करने में व्यस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed