{"_id":"687fdbab1220dc5d450d7bf4","slug":"womans-body-found-in-house-dowry-death-case-registered-against-husband-and-seven-others-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-137832-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: घर में मिला महिला का शव, पति समेत सात पर दहेज हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: घर में मिला महिला का शव, पति समेत सात पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर चौकियां में मंगलवार की भोर में रागिनी सोनकर (23) की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।
लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि खेतासराय के मानी कला गांव के मोहन सोनकर की बेटी रागिनी सोनकर (23) की शादी ढाई साल पहले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर चौकियां के मुकेश सोनकर से हुई थी। मंगलवार की भोर में 3 बजे रागिनी के मायके पक्ष के लोगों ने लाइन बाजार थाना पर सूचना दी कि बेटी रागिनी का फोन नहीं लग रहा है। बार-बार फोट की घंटी काट दी जा रही है। मायके पक्ष ने किसी अनहोनी की आशंका जताई। जिस पर लाइन बाजार पुलिस मुकेश सोनकर के घर पहुंच गए। पुलिस ने देखा तो विवाहिता रागिनी सोनकर (23) का शव कमरे के सामने पड़ा है। विवाहिता के गले में काला निशान था। वहीं आठ माह की मासूम पुत्री एक चारपाई पर रोती हुई मिली। विवाहिता की सास और उसके जेठ मौके से फरार हो चुके थे। मायके पक्ष से 40 लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के भाई करन ने आठ माह की मासूम लाडो को साथ ले गया। उसने बताया कि उसकी बहन को बीते एक साल से पति, सास और जेठ द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मोबाइल फोन से मायके में बात भी नहीं करने दिया जा रहा था। रागिनी के पिता मोहन सोनकर के नामजद तहरीर पर सास शांति देवी, पति मुकेश सोनकर, जेठ राकेश, गुड्डू, राजेश, पुनीता सहित कुल सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि महिला की मौत किस परिस्थिति में हुई है।