फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman sleeping outside the house attacked with a sharp weapon

घर के बाहर सो रही महिला पर धारदार हथियार से हमला

Thu, 01 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman sleeping outside the house attacked with a sharp weapon
थाना क्षेत्र के चकमहिता गांव में बुधवार की रात घर के बाहर सो रही दिनेश पाल की पत्नी चन्द्रकला उर्फ किरन पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

किरन अपनी दो वर्षीय बच्ची पारो के साथ घर के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोई थीं। पीड़िता के मुताबिक रात लगभग साढ़े बारह बजे किसी ने धारदार हथियार से उनके पेट पर वार कर दिया। शोर मचाने पर गांव वाले जुटे तो हमलावर फरार हो गया। मौके से एक कुल्हाड़ी बरामद हुई। रात में ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed