फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman's body found hanging from tree noose

पेड़ पर फंदे से लटकती मिली महिला की लाश

Wed, 18 Mar 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from tree noose
केराकत। क्षेत्र के पेसारा गांव में मंगलवार को नाले के किनारे पेड़ पर महिला की फंदे से लटकती लाश मिली है। पुलिस ने फंदे से शव को उतरवाया। घटनास्थल पर एसपी अशोक कुमार भी पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। घरवालों ने किसी तरह के विवाद की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

ग्राम पेसारा निवासी मनोज सरोज की पत्नी मालती देवी (35) के चार बच्चे हैं। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई जबकि पति बाहर सोया था। मनोज के मुताबिक सुबह नींद खुलने पर पशुुओं को चारा न दिए जाने पर उसने बच्चों से मम्मी को बुलाने की बात कही तो पता चला कि वह घर में नहीं है। आसपास खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इस बीच तीन सौ मीटर दूर भौसिंहपुर नाले के किनारे पेड़ पर मालती की लाश लटके होने की सूचना मिली। कुछ ही देर में परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सूचना पाकर आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली के चिरकिहिट गांव निवासी पिता रामबली सरोज व मां लालमनी देवी भी पहुंच गए। एसपी अशोक कुमार, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। कोतवाल बिंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed