फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman injured in assault, case registered on seven

मारपीट में घायल महिला की मौत, सात पर केस दर्ज

Mon, 30 Nov 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in assault, case registered on seven
सिकरारा। थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में डेढ़ माह पूर्व मारपीट में घायल महिला की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। देर शाम परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। मृतका की पुत्री ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस मामले में दूसरे पक्ष की भी एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बीते 12 अक्तूबर को बीबीपुर गांव के गौरी शंकर और उनके पड़ोसी रामइकबाल यादव के बीच पुराने विवाद में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हुए थे। राम इकबाल की पत्नी फूला देवी (36) की उसी दिन जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गौरीशंकर पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया था। दूसरे पक्ष से गौरी शंकर की पत्नी विद्या (44) को गंभीर हाल में प्रयागराज ले जाया गया था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। उनके पति सहित अन्य परिवारीजन जेल में है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम रिश्तेदार शव लेकर थाने पहुंचे। मृतका की बेटी प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने रामइकबाल के पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed