{"_id":"6a690bb4cb1dce166a02de85","slug":"woman-duped-of-chain-and-ring-by-giving-fake-gold-biscuit-jaunpur-news-c-20-1-vns1088-1484801-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नकली सोने का बिस्किट देकर महिला से चेन और अंगूठी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नकली सोने का बिस्किट देकर महिला से चेन और अंगूठी ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल जा रही महिला को झांसे में लेकर आभूषण लेकर फरार हुए ठग
नगर के चुंगी चौराहे पर पैदल जा रही एक महिला को ठगों ने नकली सोने का बिस्किट देकर झांसे में लिया और उसकी सोने की चेन व अंगूठी लेकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पवारा गांव निवासी देवेंद्र दूबे ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी मां पान कुमारी 23 जुलाई को अपने मायके बड़ेरी जा रही थीं। चुंगी चौराहे पर तीन युवक बाइक से पहुंचे। इनमें से दो युवक उन्हें किनारे ले गए और एक कथित सोने का बिस्किट देते हुए उसे सुरक्षित रखने को कहा। इसके बदले उन्होंने महिला की 11 ग्राम की सोने की चेन और सात ग्राम की सोने की अंगूठी ले ली। कुछ देर बाद तीनों वहां से चले गए।
लोगों के बताने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ। जांच में ठगों द्वारा दिया गया कथित सोने का बिस्किट नकली निकला। पीड़ित पक्ष उसे लेकर कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन