फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   woman died due to drowning in pond who went for toilet in jaunpur

जौनपुर: शौच के लिए गई महिला की पोखरे में डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 03 Nov 2021 03:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 03:05 PM IST
सार

आशंका जताई जा रही है कि महिला मंगलवार की रात किसी समय शौच करने के लिए गई होगी। जहां पैर फिसल जाने से पोखरे में डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
woman died due to drowning in pond who went for toilet in jaunpur
मौत के बाद रखा शव - फोटो : फाइल

विस्तार

जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव में बुधवार सुबह पोखरे महिला का शव उतराया देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात वह शौच के लिए गांव में स्थित पोखर किनारे गई थी। जहां पैर फिसल जाने के कारण वह पोखरा में गिरकर डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सुमन चौरसिया (30) की शादी आठ साल पहले मुरारा गांव निवासी सुनील चौरसिया से हुई। जिनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 6 और एक साल का है। घटना के बाद से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस समय परिवार के लोग मुंबई रहते हैं। जबकि घर पर अपने दोनों बेटों के साथ सुमन अकेली रहती थी।
विज्ञापन


चचेरे ससुर दिलदार चौरसिया ने बुधवार सुबह कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसकी चचेरी बहू सुमन मंगलवार रात शौच के लिए रात में घर से बाहर गई थी। संभवतः पैर फिसलने के कारण पोखरे में गिर गई। डूबने से उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पोखरे की ओर गए ग्रामीणों ने शव को पानी में उतराया देखा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 19 घाय

सूचना पर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह लगा कि महिला की मौत दुर्घटनावश हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed