फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman allegation of molestation on pretext of marriage in Jaunpur

जौनपुर: महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर आरोपी फरार

Thu, 03 Jun 2021 11:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Jun 2021 11:46 PM IST
सार

महिला का दो साल पहले तलाक हुआ था, जिसके बाद वह मायके में रह रही थी। आरोप है कि गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा।

विज्ञापन
Woman allegation of molestation on pretext of marriage in Jaunpur
demo pic

विस्तार

जौनपुर जिले में शाहगंज क्षेत्र में नगर से सटे एक गांव निवासी तलाकशुदा महिला ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक दो साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। उसके गर्भवती होने पर वह फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

महिला की शादी सात साल पहले आजमगढ़ जिले में हुई थी। पति से अनबन के चलते महिला का दो वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। महिला अपने मायके में रह रही है। पीड़िता के अनुसार, गांव का ही एक युवक उसे शादी का झांसा देकर लगभग दो वर्षों से शारीरिक संबंध बनाता रहा है। वह गर्भवती हुई और युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह इनकार करते हुए फरार हो गया। पीड़ित महिला ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed