{"_id":"4bb47b35f6f5d00b3935cfa7caa4c14c","slug":"without-education-there-is-no-development-of-the-nation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षा के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षा के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं’
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के बिना राष्ट्र का विकास संभव नही है। शिक्षित बालिकाएं ही देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने में सहयोगी होंगी। उक्त बातें शनिवार को जूनियर हाईस्कूल समसपुर में श्री जयराम शुक्ल स्मृति ट्रस्ट द्वारा मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति
पुरस्कार वितरण में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सीमा द्विवेदी ने कहीं। उन्होंने कहा समाज के हर वर्ग के लोगों को शिक्षा के उत्थान के बारे में प्रयास करना चाहिए।
इस दौरान कक्षा 8 एवं कक्षा 5 के प्रत्येक सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आयोजक रमाशंकर शुक्ल ने स्वागत किया।
विज्ञापन
समारोह में डा. गंगाधर द्विवेदी, शीतला प्रसाद मिश्र, ओमप्रकाश, प्रमोद दूबे, वृजेश सिंह, अनिल यादव, डा. जगदीश द्विवेदी, प्रमोद कुमार सिंह, राजेन्द्र कुमार बिन्द आदि थे। ओम प्रकाश शुक्ल ने आभार जताया।