फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   With the wheel in the pit incident

गड्ढे में पहिया जाने से हुआ हादसा

Fri, 24 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
With the wheel in the pit incident
रामपुर के धनुआ में हादसे के बाद सड़क जाम करते लोगों को समझाते डीएम भानुचंद्र गोस्वामी।
 मिर्जापुर-जौैनपुर मार्ग पर चौड़ीकरण के नाम पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क के दोनों तरफ गड्ढा खोदवाकर छोड़ दिया। इसी गड्ढे में रामपुर क्षेत्र के धनुआ में ट्रक गुरुवार की सुबह फंसकर पलट गई। जिसमें लदे गिट्टी से दबकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गिट्टी से दो अन्य लोगों को भी मामूली चोट  आई। चार मौतों के बाद परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन


मेमे सोनकर के दो पुत्र मदन और रतन हैं। दोनों के परिवार में करीब 20 से अधिक लोग हैं। जो सड़क के किनारे ही चारपाई और ठेले पर सोते थे। मदन के पांच पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। जिसमें दो पुत्रियों अनीता और मनीषा की शादी हो चुकी है। पुत्रों में वीरेंद्र (35), मुसाफिर (32), पंजाबी (27), श्याम (20) और अमन (16) का है।
विज्ञापन


जबकि पुत्री अंशू (18) वर्ष की है। इस हादसे में मदन की मां प्यारी देवी, पुत्र अमन बड़े पुत्र वीरेंद्र की दो पुत्रियां, रिया और श्रेया, की मौत हो गई। जबकि मदन की पुत्री अंशू और बड़े पुत्र  वीरेंद्र का बेटा रोहन भी घायल हो गया। मदन का पूरा परिवार सब्जी व फल बेचने का काम करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज यह संयोग ही है कि ट्रक पलट गया नहीं तो अगर वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में नहीं फंसा होता तो परिवार के कई लोगों की जान ट्रक की चपेट में आने से जा सकती थी। कोई चालक के नीद में होना बता रहा है तो कोई गड्ढे में फंसने की वजह से हादसा बता रहा है। एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed