फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Whether penalty is 500 or 1500, no effect here

जुर्माना चाहे 500 हो या 1500, यहां कोई असर नहीं

Wed, 17 Jun 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Whether penalty is 500 or 1500, no effect here
10- ओलन्दगंज में सड़क के किनारे बेतरतीब खडे दोपहिया वाहन। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। योगी सरकार ने सड़कों पर पार्किंग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। गलत पार्किंग करने पर जुर्माने की राशि भी बढ़ाई गई है। एक बार चालान कटने के बाद दोबारा गलती पकड़े जाने पर तीन गुना राशि वसूलने का निर्णय लिया गया है। मगर शहर में इसे लेकर कोई भय नहीं दिख रहा। यहां पहले की तरह ही सड़कों पर पार्किंग की स्थिति बनी हुई है। दुकान पर सामान खरीदने आया ग्राहक हो या खुद दुकानदार। सड़क पर ही वाहन खड़ा कर वह अपना काम करते रहते हैं। इसके कारण भले ही जाम लगे या दूसरों को परेशानी हो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक चौराहे से कोतवाली चौराहे तक कमोवेश एक जैसे ही हाल हैं। आधी सड़क वाहनों के खड़ा होने से सिकुड़ जाती है। जहां सड़कें चौड़ी हैं, वहां तो किसी तरह वाहनों की आवाजाही हो जाती है, मगर संकरी सड़कों वाले इलाकों में सड़क पर पार्किंग की नासूर बनी हुई है। ऐसा नहीं कि सिर्फ राहगीर ही इससे प्रभावित होते हैं। दुकानदारों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है, मगर हर कोई एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर चैन की नींद सोने मेें मशगूल है। ट्रैफिक पुलिस का रुख भी बहुत उदासीन है। ओलंदगंज से जेसीज चौराहा और शाही पुल से कोतवाली तक सड़क की दोनों पटरी वाहन खड़े होने से पैक रहती है। तमाम गाड़ियां हर वक्त सड़क पर ही खड़े रहती हैं, बावजूद जिम्मेदार लोग उन पर कार्रवाई से हिचकते रहते हैं। नतीजा गलत पार्किंग पर जुर्माना बढ़ने के फैसले के बाद भी इसका शहर में कोई खास असर पड़ता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed