फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When the teacher scolded in school, the student beat him on the way

Jaunpur News: शिक्षक ने स्कूल में डांटा तो छात्र ने रास्ते में पीटा

Tue, 19 Dec 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
When the teacher scolded in school, the student beat him on the way
महराजगंज। क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले कक्षा नौ के छात्र को उसके शिक्षक ने डांटा और क्लास से बाहर कर अभिभावक से शिकायत कर दी। इससे नाराज छात्र ने शाम को घर जाते समय शिक्षक को पकड़कर पीट दिया। पीड़ित शिक्षक ने विद्यालय के प्रबंधक को बताया तो प्रबंधक ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

महराजगंज थानाक्षेत्र के बहोरिकपुर स्थित स्कूल में तैनात शिक्षक अभय कुमार गौतम निवासी चिलांवा प्रतापगढ़ काफी समय से पढ़ा रहे हैं। कक्षा नौवीं के कक्षाध्यापक भी हैं। उसी कक्षा के एक छात्र ने स्कूल में गलती की तो शिक्षक ने छात्र को कक्षा से बाहर निकाल दिया। फोन से अभिभावक को भी बताया। इससे छात्र नाराज हो गया। सोमवार की शाम जब अभय स्कूल से घर जा रहे थे, तभी बगौझर ईंट भट्ठे के पास उन पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि शिक्षक के जमीन पर गिर जाने पर लात-घूंसे से मारते हुए जातिसूचक शब्द कहे और भद्दी-भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की जानकारी मिलते ही देर शाम स्कूल प्रबंधक दिलीप कुमार यादव ने घटना की लिखित सूचना राजा बाजार पुलिस चौकी और महराजगंज थाने पर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed