फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When the bike was not received in dowry, the groom broke the marriage, the housewives took him hostage

Jaunpur News: दहेज में नहीं मिली बाइक तो दूल्हे ने तोड़ी शादी, घरातियों ने बनाया बंधक

Thu, 30 Nov 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
When the bike was not received in dowry, the groom broke the marriage, the housewives took him hostage
जफराबाद। नाथुपुर गांव में बुधवार की रात में आई बरात में जयमाल के बाद दूल्हे ने दहेज में बाइक की मांग की। नहीं मिलने पर उसने शादी तोड़ दी। इसकी जानकारी जब लड़की पक्ष के लोगों को हुई तो घरातियों ने दूल्हे व उसके पिता सहित अन्य को बंधक बना लिया। मामला थाने पहुंचा, जहां पंचायत के बाद भी मामला नहीं सुलझा।
विज्ञापन

नाथुपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के पुत्री की शादी चंदौली जिले के ककरहटी गांव में तय थी। निर्धारित तिथि के अनुसार 29 नवंबर को शादी होनी थी। उसी के अनुसार बरात भी आई। रात करीब नौ बजे बरात आने पर द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद अचानक दूल्हे को किसी ने बताया कि शादी में पहले से तय दहेज की बाइक नहीं मिलेगी।दूल्हे के पिता को भी इसकी जानकारी हुई। दोनों ने लड़की के परिजनों से बाइक के संबंध में पूछा तो उन लोगों ने कहा कि बाइक सुबह खिचड़ी की रस्म के समय मिलेगी। जब लड़के पक्ष के लोगों ने बाइक दिखाने को कहा तो लड़की पक्ष ने नहीं दिखाया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। उसके बाद गाली गलौज और विवाद होने लगा। घरातियों ने बरातियों को वापस जाने से रोक दिया। उनके वाहनों सहित उन्हें बंधक बनाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दूल्हे तथा उसके पिता को थाने ले आई। बाकी लोग वहां चले गए। सुबह थाने पर दोनों पक्षों के लोग जमा हुए। लड़की के भाई ने बताया कि छह लाख रुपये नकद दहेज में दिया था। अब लड़के पक्ष के लोग बाइक भी मांग रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना जफराबाद किशोर कुमार चौबे ने बताया कि समझौता नहीं हुआ तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed