फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When OPD opened after four days, a crowd of patients gathered in the hospital.Search for this

Jaunpur News: चार दिन बाद खुली ओपीडी तो अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

Tue, 05 Nov 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
When OPD opened after four days, a crowd of patients gathered in the hospital.Search for this
दीपावली और भाई दूज त्योहार के बाद सोमवार को चार दिन बाद जिला अस्पताल में ओपीडी सेवाएं शुरू हुईं तो मरीजों की कतार लग गई। सोमवार को ओपीडी में 1520 मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष तक मरीजों की लाइन लगी रही। ओपीडी का समय बीतने के बाद भी अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में दैनिक ओपीडी करीब 900 से 1100 की होती है। 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक सार्वजनिक अवकाश के चलते अस्पताल में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। केवल इमरजेंसी में ही मरीजों का उपचार किया जा रहा था। सोमवार को चार दिन बाद ओपीडी सेवाएं बहाल हुईं तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने के लिए और पैथोलॉजी में जांच कराने व अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों की भीड़ लग गई। दवा काउंटर पर 50 से 60 लोग लाइन में लग रहे। मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि त्योहार के बाद अस्पताल खुलने से मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, बुखार, खांसी और अस्थमा के मरीज अधिक आ रहे हैं। हर सौ मरीजों में से 20 से 25 लोगों को बुखार, खांसी की शिकायत देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed