{"_id":"66e4b39932af4a6b3e0ae8d4","slug":"when-asked-to-return-stolen-mobile-neighbor-slit-old-mans-throat-jaunpur-news-c-193-1-va11001-121863-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: चुराया मोबाइल लाैटाने को कहा तो पड़ोसी ने वृद्ध का गला रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: चुराया मोबाइल लाैटाने को कहा तो पड़ोसी ने वृद्ध का गला रेता
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव में बदले की आग में एक वृद्ध की बृहस्पतिवार की देर रात धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। पकड़े जाने के डर से भूसे ढेर में छिपे आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी रामजीत बिंद 65 का भांजा रामबरन उन्हीं के घर पर रहात था। बृहस्पतिवार को उसका मोबाइल पड़ोसी विकास ने चुरा लिया। घर वालों ने जब उसे पकड़ा तो विकास ने माेबाइल को पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर घर वालों ने उसकी पिटाई की और सबेरे नया मोबाइल देने का दबाव बनाया। इसके बाद वह अपने घर चला गया। उधर, रामजीत घर से 300 मीटर दूर खेत स्थित मड़हे में सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह उनका भाई गणेश अपने खेत से परवल तोड़कर बाजार में बेचने जा रहा था। रामजीत को जगाने पहुंचा तो देखा उसका गला रेता हुआ था और खून बह रहा था। गणेश ने पुलिस को सूचना दी। उधर, आरोपी विकास पकड़े जाने के डर से घर में रखे भूसे के ढेर में छिप गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने विकास को उसके घर से गिरफ्तार किया। रामजीत के परिजनों ने विकास पर हत्या का आरोप लगाया और नामजद तहरीर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि रामजीत का गला चाकू से रेता है। बताया कि रामजीत चार भाइयों में सबसे बड़ा था। शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी घर छोड़ कर चली गयी गयी थी। इस पर वह अपने छोटे भाई गणेश के साथ रहता था।