फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   What is truth of samajwadi party MLA Lucky Yadav house dispute Police asked for CCTV footage

Jaunpur: सपा विधायक लकी यादव के घर विवाद का सच क्या है? पुलिस ने जांच के लिए मांगा सीसीटीवी फुटेज

Wed, 26 Apr 2023 09:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 Apr 2023 09:06 PM IST
सार

जेई और ठेकेदार को बंधक बनाने पर रविवार रात में सपा विधायक लकी यादव के आवास पर छुड़ाने गई पुलिस से विधायक के समर्थकों की झड़प हुई थी। मामले का वीडियो वायरल हुआ था। सपा विधायक ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
What is truth of samajwadi party MLA Lucky Yadav house dispute Police asked for CCTV footage
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जौनपुर के मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव के घर पर हुए विवाद व अभद्रता की जांच की सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है। इस प्रकरण में पुलिस ने स्पष्ट जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की मांग विधायक से की है। अभी तक विधायक ने फुटेज नहीं दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को दिन में सपा जिलाध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल व सपा के मछलीशहर विधायक, मुंगरा बादशाहपुर विधायक ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन व एडिशनल एसपी से की थी। कहा कि नगर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर में विधायक लकी यादव का आवास है। वहां रविवार की रात में नाली बनाने के लिए निशान लगाने गए दो जेई व एक ठेकेदार को बंधक बनाने का विधायक पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले- पुलिस ने कॉलर पकड़ा

मौके पर छुड़ाने पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से बल प्रयोग करके सभी को बाहर निकाला। विधायक ने बंधक बनाने की बात से इन्कार करते हुए पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। विधायक ने एसपी को पत्र भेजकर कहा है कि पुलिस ने उनका कॉलर पकड़कर खींचा है।

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे मौत मामले की अब सुलझेगी गुत्थी, मां मधु के आवेदन पर अदालत ने दिया ये आदेश

What is truth of samajwadi party MLA Lucky Yadav house dispute Police asked for CCTV footage
लकी यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा जिलाध्यक्ष डा.अवधनाथ पाल, मछलीशहर विधायक डा.रागिनी सोनकर, मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव आदि ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को ज्ञापन देकर दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसी मामले की जांच एएसपी सिटी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, अब पुलिस जांच के लिए विधायक लकी यादव से सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रही है।

नक्शे की चल रही जांच

जौनपुर के ओलंदगंज स्थित विधायक लकी यादव के आवास का मास्टर प्लान कार्यालय में नक्शा स्वीकृत होने की जांच की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के अनुसार, फाइलों को खंगाला जा रहा है। कयास है कि भवन 15 वर्ष पहले बनाया गया है। वर्तमान में यह क्षेत्र वर्ष 2021 से ग्रीनलैंड एरिया में शामिल किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डा.अजयपाल शर्मा ने कहा कि विधायक लकी यादव से सीसीटीवी फुटेज मांगा गया है, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। वीडियो के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच होने के बाद सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed