फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   welcome to new president

नवनिर्वाचित उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Mon, 22 Jun 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
welcome to new president
32- पेन्ट व्यवसाय संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पेंट्स व्यवसायी संघ ने सोमवार को मियांपुर स्थित सीता सदन में अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में किया। जिसमें उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल को बुके व पुष्प भेंट करते हुए माला पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया किया गया।
विज्ञापन

पेंट्स व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि राधेरमण जायसवाल वर्तमान में संघ के उपाध्यक्ष भी है। अभी इनकों उद्योग व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष बने मात्र 20 दिन ही हुए हैं। इन्होंने निरन्तर अपनी सक्रियता दिखाते हुए व्यापारियों के हितों में दिन -रात समर्पित रहते हैं। जिले के आला अधिकारियों के साथ ओलन्दगंज की सील हुई जगह खुलवाने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहे। इतना ही नहीं कचहरी में फोटो स्टेट के व्यापारी के मामले में भी इनकी सक्रियता सराहनीय रही। इनके आगे भी इसी प्रकार से सक्रिय रहने की मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने व्यापारियों के हितों में सदैव संघर्ष शील रहने व व्यापारियों से शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए नियमों के अनुसार कार्य करने की नसीहत दी। कहा कि हमारा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हमारे किसी भी व्यापारी को किसी भी तरह की परेशानी में, मैं और मेरा व्यापार मंडल उसके साथ सदैव खड़ा रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन, अजय गुप्ता व विजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अनिल कुमार वर्मा,शंशाक जायसवाल, शुभम अग्रहरी, प्रदीप शर्मा, क्षितिज,प्रतीक,श्लोकआदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed